शेयर बाजार में आई गिरावट

Others

DNN मुंबई

20 अक्टूबर शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 282.71 अंक टूटकर 58,824.48 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 89.15 अंक गिरकर 17,423.10 अंक पर खुला।

इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 84.26 अंक का गोता खाकर 24,985.05 और स्मॉलकैप सूचकांक 78.68 अंकों के दबाव के साथ 28,663 अंक पर खुला।

उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.59 अंक मजबूत होकर लगभग एक माह के उच्चतम स्तर 59 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 59107.19 अंक पर पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.30 अंक बढ़कर 17512.25 अंक पर रहा था।

News Archives

Latest News