एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Himachal News Mandi Others
DNN मंडी
18 अक्तूबर करसोग निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विभागों में आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारियों का वोट सुनिश्चित करवाने के लिए उप मंडलाधिकारी (ना०) करसोग सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आवश्यक सेवाओं में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा की आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारी व अधिकारी फार्म 12-डी भर कर बेल्ट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकतें हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की अपने अपने विभागो में ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया जाए जो आवश्यक सेवाओं में तैनात होने के कारण मतदान के दिन 12 नवंबर, 2022 को अपनी ड्यूटी के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का मतदान फॉर्म 12-डी के माध्यम से सुनिश्चित करवाया जाए, ताकि वे कर्मचारी अपने मताधिकार के अधिकार से वंचित न रह सकें। उन्होंने कहा की आवश्यक सेवाओं में तैनात सभी कर्मचारियों को चिन्हित कर, उनका वोट सुनिश्चित करवाने के लिए फॉर्म 12-डी भर कर क्षेत्र के सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के पास 21 अक्तूबर, 2022 तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए, उसके बाद आने वाले फाॅर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने कहा की आवश्यक सेवाओं में तैनात सभी चिन्हित किए जाने वाले कर्मचारियों के लिए उपमंडल मुख्यालय पर विशेष मतदान केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर सभी चिन्हित कर्मचारी मतदान दिवस 12 नवम्बर, 2022 से पूर्व बेल्ट पेपर के माध्यम से अपना मतदान कर सकेंगे।

News Archives

Latest News