न्यू बस स्टैंड से पुराना बस अड्डा चिंतपूर्णी रोड़ 19 से 27 अक्तूबर तक बंद रहेगा

Himachal News Others Una
DNN ऊना
18 अक्तूबर: न्यू बस स्टैंड चिंतपूर्णी से पुराना बस अड्डा चिंतपूर्णी मंदिर रोड़ पर 19 से 27 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सड़क मुरम्मत कार्य के सुचारू संचालन हेतू ये आदेश जारी किए गए हैं।
25 अक्तूबर का स्थानीय अवकाश रद्द
ऊना, 18 अक्तूबर – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 25 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा का स्थानीय अवकाश रद्द कर दिया गया है।
दिव्यांग तथा बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बेल्ट पेपर द्वारा घर से ही मतदान की सुविधा’
ऊना, 18 अक्तूबर: विधानसभा चुनाव 2022 में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता जिनकी आयु 80 वर्ष से ऊपर है, को घर से ही बैल्ट पेपर के माध्यम से मतदान करने का अवसर दिया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2500 दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा प्रदान किए हुए फॉर्म 12 डी भरकर 21 अक्टूबर 2022 तक कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व दिव्यांग लोग जो मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डालने में असमर्थ हैं तो वे इस फॉर्म को यथाशीघ्र भरकर बीएलओ के पास जमा करवाएं।

News Archives

Latest News