DNN सोलन
11 अक्टूबर सोलन में आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आप हिमाचल के चुनाव प्रभारी और दिल्ली स्वास्थ्य मॉडल के जनक सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन पर लगे बेनामी संपत्ति के सभी आरोपों से उनको दोष मुक्त कर दिया है। सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते रहे है कि सत्येंद्र जैन एक कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं जिनको भाजपा ने गंदी राजनीति और हिमाचल में हार के डर से झूठे मामले बनाकर आज तक जेल में डाल रखा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे ख़िलाफ़ सिर्फ़ और सिर्फ़ झूठे केस बना सकती है लेकिन सच को कोई पराजित नहीं कर सकता है। आम आदमी पार्टी बीजेपी के झूठे केसों से नहीं डरने वाली है। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है क्यूंकि सच परेशान जरूर होता लेकिन पराजित नहीं। सतेंद्र जैन के बेनामी सम्पति मामले में बरी होने पर पुरे हिमाचल प्रदेश के सभी आप कार्यकर्ताओं में एक नयी जोश और सक्रियता है।















