हिमाचल के 4 लाख घरों तक पहुंची केजरीवाल की 11 गारंटियां, जनता का मिल रहा भारी समर्थन, आप की गारंटियों पर जनता को भरोसा : आप

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

8 अक्टूबर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा डरी हुई है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिससे राजनीति से प्रेरित होकर ही दिल्ली और पंजाब मे ईडी और सीबीआई छापेमारी कर रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई ने छापा मारा, कई घंटों तक छानबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद मनीष सिसोदिया के बैंक लाकर और गांव जाकर प्रापर्टी की भी जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी मनीष सिसोदिया को फंसाने के लिए छापेमारी हो रही है। जिससे साफ है कि आम आदमी पार्टी को देश भर में रोकने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी व सीबीआई की छापेमारी हो रही है।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल और गुजरात में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे भाजपा की राजनैतिक जमीन उनकी पैरों के नीचे से खिसक रही है। सत्ता की कुर्सी छिनते देख बौखलाए भाजपा नेताओं के इशारे पर छापेमारी हो रही है। सुरजीत ठाकुर ने कहा भाजपा के इशारे पर ईडी और सीबीआई के छापेमारी से आम आदमी पार्टी को एक भी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि ईडी और सीबीआई पांच साल कहां थी। अब जब चुनावों के लिए आचार संहिता लगने वाली है, जब ईडी और सीबीआई को घोटाले नजर आ रहे हैं। जिससे साबित होता है कि यह आम आदमी पार्टी के खिलाफ राजनैतिक षड़यंत्र है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा नेता घबरा गए हैं। आम आदमी पार्टी के ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता लगन के साथ केजरीवाल की गारंटियों को घर घर पहुंचा रहे हैं। केजरीवाल की गारंटियों को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिसे रोकने के लिए ईडी व सीबीआई की छापेमारी हो रही है लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी है आप जितनी चाहें, जैसी चाहें, जांच कराने, कुछ मिलने वाला नहीं है और न ही आम आदमी पार्टी डरने वाली है। हिमाचल और गुजरात की जनता ने सत्ता बदलने का मन बना लिया है। तो यह बदलाव होकर रहेगा। ईडी और सीबीआई की छापेमारी से कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा की नीतियों से जनता परेशान हो गई है। जिससे वह भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। जिसके लिए वह आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए तैयार है।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की 555 टीमें 11 दिनों में 4 लाख से अधिक घरों में केजरीवाल की गारंटियों को पहुंचाने में कामयाब रहीं है। आम आदमी पार्टी के डोर टू डोर कैंपेन को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के सभी 12 लाख घरों तक केजरीवाल की 11 गारंटियों को पहुंचाने का है। जिसके लिए कार्यकर्ता लगन से काम कर रहे हैं। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। जिसके कारण ही आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार की विदाई तय है और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

News Archives

Latest News