स्वच्छ भारत अभियान – 02 जनभागीदारी का अनूठा प्रयास – नेहरू युवा केंद्र  ऊना

Himachal News Others Una

DNN ऊना

06 अक्टूबर नेहरू युवा केंद्र ऊना के  माध्यम से  दिन प्रतिदिन युवा संस्थाओं ,शैक्षणिक तथा अन्य अनेको संस्थाओं के माध्यम से क्रियन्वित किये जा रहे  स्वच्छता अभियान के अंतर्गत  स्वयंसेवी रजत द्वारा जागरूकता अभियान ग्राम पंचायत  टटेहडा  मैं आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत  ग्राम संगठन की महिलाओं सहित सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा ग्राम पंचायत के विभिन्न इलाकों की साफ सफाई की गई| गौरतलब है कि इस तरह के कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र  के माध्यम से पूरे देश में करवाए जा रहे हैं तथा जिला उन्ना में भी अग्रणी स्तर पर स्वच्छता अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है| जिसका उद्देश्य  माननीय प्रधानमंत्री दवरा 15 अगस्त 2022 को राष्ट्र को दिए गई पांच प्राणो  की प्रतिपूरित में जनभागीदारी सुनिसश्चित करना है   डॉ लाल सिंह उप निदेशक  नेहरू युवा केंद्र ऊना ने बताया की आज़ादी के  अमृत महोत्सव के आयोजन के क्रम में युवा कार्य विभाग युवा कार्यक्रम  एबं खेल मंत्रालय भारत सरकार दवारा देश के  748 जिलों में  1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022  तक सवच्छ भारत अभियान -०२ का  कार्यन्वयन किया  जा रहा है  I जिसमे न्यूनतम 100 लाख किलोग्राम पोलिथेने  तथा कचरा  इकठा किया जाएगा |   जिसमे जिला ऊना बढ़ चढ़ क्र भाग ले रहा है  तथा  प्र्तेक   युवा मंडल  को 25 किलो पॉलीथिन कचरा इकठा करने का लक्ष्य रखा गया  है जिसे पूर्ण करने में जन  भागीदारी को सुनिश्चित करने  के लिए सभी राज्य व् केंद्रीय सरकार के  विभागों  सार्वजानिक   उपक्रमो   , संस्थाओं ,राष्ट्रीय सेवा योजना ,राष्ट्रीय कैडेट कोर , पुलिस प्रशासन ,होम गार्ड्स  , पारा मिलिट्री फोर्सेज , जन प्रतिनिधियों , मीडिया  पंचायती राज संस्थाओं , शहरी निकायों ,आंगनवाड़ी , युवा मंडल महिला मंडल तथा सिविल सोसाइटी , धार्मिक संस्थाओं को  अपना योगदान   सुनिश्चित करना अति आवश्यक होगा  क्योंकि आज़ादी से पूर्व भारत के जन जन ने सवतंतर्ता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया |लेकिन आज ये महसूस हो रहा है कि राष्ट्र के वर्तमान नागरिको को स्वच्छ भारत सुरक्षित एबं स्वस्थ भारत के नवनिर्माण  के लिए अपने अमूल्य समय का अंश समर्पित करना चाहिए |  उन्होंने कहा की  स्वत्छता अभियान -02   1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 के दौरान जिला ऊना का लक्ष्य 15000 किलोग्राम पॉलीथीन तथा कूड़ा कर्कट इकठा करना है  जिसको गति प्रदान करने हेतु शीघ्र ही उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया जायेगा ताकि सभी प्रांतीय सर्कार एवम केंद्र सरकार के विभाग व् संसथान इस अभियान में अपने योगदान की आहुति दे सकें. I

News Archives

Latest News