प्रधान मंत्री द्वारा मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ व पिंजौर नालागढ़ फोर लेन  परियोजना की आधारशिला रखी गई 

Himachal News Others Solan
DNN सोलन 
05 अक्टूबर प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में  एम्स तथा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उदघाटन किया और मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ व  एन एच 105 पर पिंजौर नालागढ़ फोर लेन परियोजना का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया जिसका सीधा प्रसारण नालागढ़ के हेरिटेज पार्क के निकट सथित छात्र विद्यालय में दिखाया गया।
मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ का निर्माण लगभग 350 करोड़ व पिंजौर नालागढ़ फोर लेन  परियोजना के निर्माण पर 1692 करोड़ रुपए व्यय किए जायेंगे।
इन परियोजनाओं से नालागढ़ क्षेत्र के लाखों लोग लाभान्वित होंगे और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। नालागढ़ में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सथानीय लोगों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया और सथानिए लोगों ने प्रधान मंत्री द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिए विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास रखने के लिए  प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर,  महा प्रबंधक उद्योग साक्षी सत्ती सहित उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News