DNN नाहन
05 अक्टूबर। सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक पिकअप के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा टिकरी गांव में पेश आया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान ईश्वर, राम स्वरूप व गीता राम निवासी टिकरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पिकअप संगडाह से टिकरी सरकारी सीमेंट लेकर जा रही थी। इसी दौरान टिकरी रोड पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शवों को खाई से बाहर निकला। उधर पुलिस ने बताया की शवों को कब्जे में ले लिया गया, जिन्हें आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसा किन कारणों से पेश आया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।















