DNN सोलन (पूजा वर्मा)
22 सितंबर सोलन जिला में पशुओं में फैले लंपी वायरस में पिछले कुछ दिनों में कमी दर्ज की गई है। जिसके कारण पशुपालन विभाग ने राहत महसूस की है। पिछले कुछ समय से लगातार पशुओं में लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे थे जिसके कारण जहां पशु पालक परेशान थे वहीं पशुपालन विभाग की चिंताएं भी बढ़ रही थी। लेकिन पिछले दो दिनों में जिला में लंपी वायरस के मामलों में काफी ज्यादा गिरावट आई है।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ बीबी गुप्ता ने बताया कि जहां पहले जिला में 500 के करीब लंबी वायरस के रोजाना मामले सामने आ रहे थे। वहीं अब यह आंकड़ा ढाई सौ से तीन सौ के बीच पहुंच गया है जो कि एक राहत की बात है।
उन्होंने बताया कि जिला में जब से लंपी वायरस सामने आया हैं तब से 12000 पशु इसकी चपेट में आ चुके है।
जिला में 7500 पशु लंपी वायरस से ठीक भी हुए हैं। जिला में एक्टीव केस की सँख्या 4000 हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं लंपी वायरस से 706 पशुओं की मौत हुई हैं















