मंडी शहर में 24 को ड्रोन, पैराग्लाडिंग तथा यूएवी उडा़न पर पूर्ण प्रतिबंध

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

21 सितम्बर । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 24 सितम्बर को प्रस्तावित मंडी दौरे के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपमंडल दंडाधिकारी सदर मंडी रितिका जिंदल ने एक आदेश जारी करते हुए मंडी शहर तथा आस-पास के क्षेत्र में 24 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक ड्रोन, पैराग्लाडिंग तथा यूएवी ( अनमैन्ड एरियल व्हीकल) उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है । इसके अतिरिक्त आदेश में यह भी कहा गया है कि 24 सितंबर को मंडी उपमंडल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कानून एवं व्यवस्था लगे सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के हथियार, लाठी, गोला बारूद तथा तलवार इत्यादि लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

News Archives

Latest News