DNN ऊना
17 सितंबर: राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2021-22 में उतीर्ण हुए प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने की।
समारोह का शुभारम्भ मुख्यातिथि द्वारा ज्योति प्रज्जवलित करके व सरस्वती वन्दना से किया गया। समारोह में विभिन्न व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से सम्बन्धित राष्ट्ीय प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
इस मौके पर कुलदीप दयाल ने बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के माध्यम से बच्चों व महिलाओं के लिए संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ई. बीएस ढिल्लों सहित आईटीआई के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-0-
फोक मीडिया दलों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
ऊना, 17 सितंबर: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से चलाये जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत डंगोह खुर्द व अभयपुर और आरके कलामंच के कलाकारों ने विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत जोल व डीहर में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मंनोरजन के साथ-साथ लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश के 1.38 लाख परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं जिस पर 28.15 करोड़ रूपये व्यय किए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत शामिल न हो सके प्रदेश के पात्र परिवारों को खाना पकाने के लिए धुंआरहित ईंधन प्रदान करने, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से तथा रसोई गैस सुविधा के सार्वभौमिकरण के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है। इसके अलावा सभी प्रकार की शिकायतों, मांगों व सुझावों को दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 1100 पर काॅल कर सकते हैं तथा वेब पोर्टल और सीएम संकल्प मोबाईल ऐप द्वारा भी शिकयत दर्जं की जा सकती है।
इसके अलावा फोक मीडिया दलों ने स्थानीय लोगों को कोविड़ 19 संबंधित सुरक्षा नियमों की अनुपालना करने तथा युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों बारे भी जागरुक किया।
इस अवसर पर समस्त पंचायतों के प्रधान व उप प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।















