स्वीप कार्यक्रम के तहत ईवीएम व वीवीपैट मशीन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया से करवाया अवगत

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

17 सितंबर स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम” के तहत जिला के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों में ईवीएम एवं मतदान जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत अधीक्षक डाक सेवा कार्यालय चम्बा, रंडोह एवं औडा , विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत मतदान बूथ फगोट रायपुर व बलोह और विधानसभा क्षेत्र चुराह के दयोला और जसौरगढ़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के महत्व और ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन द्वारा मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया और वीवीपैट के माध्यम से मतदान सत्यापन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

News Archives

Latest News