DNN सोलन
17 सितंबर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रम से आमजन को अवगत करवाने के उद्देश्य से विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज पूजा कला मंच बाड़ीधार (सरयांज) के कलाकारों ने विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत मझोली के गांव बैरमपुर और ग्राम पंचायत प्लासीकलां में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक किया।
कलाकारों ने सरकार की योजनाओं पर आधारिक लघु नाटिका तथा विकास गीत ‘सबका साथ सबका विकास’ के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों व नशा निवारण के बारे ग्रामीणों को जागरूक किया।
कलाकारों ने ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री खेल संरक्षण योजना मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे जागरूक किया।
कलाकारों ने ग्रामीणों को कोविड-19 के बारे भी जागरूक किया। उन्होंने पात्र लाभार्थी को बूस्टर डोज़ लगवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मझोली की प्रधान कुलदीप कौर, ग्राम पंचायत प्लासीकलां की प्रधान परमजीत कौर, ग्राम पंचायत मझोली के उप प्रधान अवतार सिंह, ग्राम पंचायत प्लासीकलां के प्रधान हरीरास शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
.0.















