DNN सोलन
15 सितंबर : सोलन के माल रोड पर दो स्कूटीयों की टक्कर हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार निवासी सपरुन जिला सोलन ने पुलिस में अपना ब्यान दर्ज करवाया कि यह अपनी स्कूटी नम्बर पर पुराना उपायूक्त कार्यालय की तरफ जा रहा था जैसे ही यह मॉल रोड़ नजदीक अमर होटल के पास पहुंचा तो उसी समय एक अन्य स्कूटी का चालक मनु अपनी स्कूटी को तेज रफतारी व लापरवाही पूर्वक चलाता हुआ लाया तथा इसकी स्कूटी में मार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।















