दोस्त ने दूसरे के भरोसे का फायदा उठाते हुए कर डाली धोखाधड़ी अब हुई FIR

Crime Solan

DNN सोलन

15 सितंबर। सोलन में एक दोस्त ने दूसरे के भरोसे का फायदा उठाते हुए उसके साथ करीब 74 हाज़र रुपयों की धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता को धोखे का तब पता चला जब उसे बैंक से किश्त जमा करवाने के लिए फोन आने शुरू हुए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक दोस्त ने दूसरे के भरोसे का फायदा उठाकर धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि रमन सिंह ने सोलन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि इसके दोस्त मोहित वर्मा ने इसके भरोसे का फायदा उठाकर इसके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक की छाया प्रती व धोखे से हस्ताक्षर करवाकर बजाज फाईंनांस कम्पनी का कार्ड बनवाया तथा इसके नाम से फोन,फ्रीज व वाशिंग मशीन खरीद कर कुल 74,780 रुपए की ठगी की है। इसे इस ठगी का पता तब चला जब इसे बैंक से लोन की किश्त जमा करवाने के लिए फोन आने शुरू हुए। वहीं दूसरी ओर सोलन पुलिस ने पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 417,420 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

News Archives

Latest News