मेले से लौट रहे युवक के साथ मारपीट

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन

13 सितंबर सोलन में एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महेश पुरी निवासी कोटलानाला सोलन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि यह अपने दोस्तों के साथ ठोडो मैदान में मेला देखने गया हुआ था और वहां से लौटते समय जब अपने दोस्तों का इंतजार गेट के पास कर रहा था तो इसके पास यहां पर एक लड़का आया और उसे वहां पर खड़े होने का कारण पूछा। इसी दौरान वहां पर कुछ अन्य युवक भी आए और सभी ने इसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस घटना में इसे चोटें आई हैं। आरोपियों की पहचान रिंकू राशिद व शंकर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News