बेटे के साथ जा रही महिला की हुई अचानक मौत

Crime Himachal News Mandi Others

DNN सुंदरनगर

08 सितम्बर हिमाचल प्रदेश  में आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही हैं। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे-21 पर  सुंदरनगर  के नजदीक  सलापड़ में चलती बाइक से गिरने के करण एक महिला की मौत हो गई। पुलिस  के अनुसार विद्या देवी (60)  जिला बिलासपुर अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर सुंदरनगर की ओर आ रही थी। इस दौरान सलापड़ फायर स्टेशन के पास महिला को चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिरकर बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में महिला को सुंदरनगर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है।

News Archives

Latest News