पात्र मतदाता 11 सितम्बर तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

07 सितम्बर तहसीलदार नालागढ़ व स्वीप कोर कमेटी अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र 51-नालागढ़ निशा आज़ाद की अध्यक्षता में आज मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 व आगामी विधानसभा निर्वाचनों के दृष्टिगत एक बैठक का आयोजन किया गया।
निशा आज़ाद ने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में 11 सितम्बर, 2022 तक दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होनें बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य व खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को बताया कि प्रत्येक माह के पहले शनिवार व तृतीय शनिवार को चुनाव पाठशाला व निर्वाचन साक्षरता क्लब की बैठक सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव पाठशाला का मुख्य उद्देश्य है कि नए मतदाताओं जो एक अक्तूबर, 2022 तक अपनी आयु के 18 वर्ष पूर्ण कर रहे है तथा जिन पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है उनको जागरुक कर सकें।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। इस ऐप के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने नाम की मतदाता सूची में विद्यमानता बारे जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह भी जानकारी प्रदान की गई कि कोई भी पात्र मतदाता अपने नाम को मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
बैठक में उपस्थित श्रम निरीक्षक ने अध्यक्ष को अवगत करवाया कि जिन कम्पनियों में  500 से अधिक कर्मचारी व श्रमिक कार्यरत है एसी कम्पनियों के नाम चिन्हित कर लिए गए है व उनके साथ एक बैठक का भी आयोजन किया जा चुका है व उन्हे निर्देशित कर दिया गया है कि कम्पनी में कार्यरत श्रमिक (पात्र मतदाता) मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं।
निशा आज़ाद ने कहा कि मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने व आगामी विधानसभा निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उद्ेश्य से मतदाता जागरुकता रैलियों का आयोजन करवाना सुनिश्चित करे तथा अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित कर उनके नाम भी मतदाता सूची में दर्ज करवाने के विशेष प्रयास किए जाएं।

News Archives

Latest News