DNN नौणी
04सितम्बर हाल ही में सी॰एस॰के॰ हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के कीट विज्ञान विभाग द्वारा एक अंतर-विश्वविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों की कुल नौ टीमों ने भाग लिया। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की छह टीमें; कृषि विश्वविद्यालय हिसार से दो टीमें और डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी की एक टीम ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया।
एक बेहद ही नजदीकी मुक़ाबले में कृषि विश्वविद्यालय की कोलॉप्टरन्स टीम ने 110 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी की प्रियंका रानी (पीएचडी द्वितीय वर्ष), आदर्श शर्मा (एमएससी प्रथम वर्ष) और खुशबू कुमारी (एमएससी प्रथम वर्ष) की टीम 107.5 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। सीसीएसएचएयू, हिसार की प्लेकोप्टेरान्स टीम ने 100 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। नौणी पहुँचने पर विवि के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने टीम से भेंट की और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दिवेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे।















