कालीस्थान तालाब में डूबने के बाद एक व्यक्ति की मौत

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन
03 सितंबर  जिला मुख्यालय नहान के काली स्थान तालाब में एक व्यक्ति की डूबने के बाद मौत हो गई तलाब से व्यक्ति का शव निकालने के लिए सेना के गोताखोरों ने रेस्क्यू किया है । मृतक नहान के अमरपुर मोहल्ला निवासी बताया जा रहा है जो नशे की हालत में यहां तालाब में चला गया पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 100 नंबर से सूचना मिली थी कि कालीस्थान तालाब में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी । जिसके तुरंत बाद सेना से संपर्क साधते हुए गोताखोरों को बुलाया गया । और रेस्क्यू शुरू किया गया । उन्होंने बताया कि सेना के गोताखोरों द्वारा कालीस्थान तालाब में डूबे व्यक्ति का शव निकाल लिया गया है । उन्होंने बताया कि व्यक्ति की डूबने से मौत हो चुकी है ।उन्होंने बताया की मृतक नाहन के अमरपुर मोहल्ला निवासी बताया जा रहा है पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News