टाण्डा फायरिंग रेंज में होगा फायरिंग का अभ्यास

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

17 अगस्त: सहायक आयुक्त (उपायुक्त) धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि टाण्डा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 18 और 19 तथा 22, 23 और 25 अगस्त, 2022 को को प्रातः 6 बजे से रात्रि 7 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा।
उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।

News Archives

Latest News