DNN सोलन
27 जुलाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 51-नालागढ़ व 52-दून निर्वाचित क्षेत्र की विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 01 अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर निम्न कार्यक्रम के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनः निरीक्षण करवाया जा रहा है।
यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने देते हुए कहा कि संशोधित गतिविधियों के तहत 16 अगस्त, 2022 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से 11 सितम्बर, 2022 तक किसी भी प्रकार के दावे व आपत्तियां दर्ज करवा सकते है। इसके तहत विशेष अभियान 27 व 28 अगस्त, 2022 तथा 03 व 04 सितम्बर, 2022 को चलाया जाएगा। दावों व आपत्तियों का निष्पादन 26 सितम्बर, 2022 को किया जाएगा तथा फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 01 अक्तूबर, 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं के लिए आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदार बनने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र युवाओं को अपना नाम दर्ज करवाने का आग्रह भी किया।















