आशीष ठाकुर ने पास की जेईई की परीक्षा

Others Solan

DNN सोलन

हाल ही में आयोजित हुई जेईई की परीक्षा में आशीष ठाकुर ने 98.75% अंक लेकर इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। मूल तौर पर सिरमौर जिला के रहने वाले आशीष ठाकुर वर्तमान में सोलन में रहते हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा सोलन से ही ग्रहण की है। ठाकुर की उपलब्धि से उनके अध्यापक भी काफी ज्यादा प्रसन्न है। उन्होंने जगदीश कश्यप के पास केमिस्ट्री व मनोज पाठक के पास फिजिक्स व गणित की शिक्षा ग्रहण की और वर्तमान में जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण करने में कामयाबी हासिल की है। वे सोलन के गीता आदर्श स्कूल के छात्र रहे हैं। आशीष ठाकुर ने अपनी उपलब्धि के लिए अपने परिवार के लोगों को अध्यापकों को इसका श्रेय दिया है। यह जानकारी देते हुए आशीष के अध्यापक जगदीश कश्यप ने बताया कि आशीष ने कड़ी मेहनत व लगन के दम पर इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने में कामयाबी हासिल की है जिससे उनके सभी अध्यापक भी काफी ज्यादा खुश हैं।

News Archives

Latest News