भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन गुप्ता का निधन

Politics Solan

DNN सोलन

सोलन भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन गुप्ता का निधन हो गया है। उनके निधन से सोलन में शोक की लहर है। पवन गुप्ता सोलन में का एक जाना माना नाम रहा है। कारोबारी व भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर उनकी एक अलग पहचान रही है। वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश से लेकर मंडल तक के विभिन्न पदों पर रहे हैं और सोलन नगर निगम के उपाध्यक्ष व बघाट बैंक सोलन के कई बार अध्यक्ष रहे हैं। पवन गुप्ता के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पिछले रविवार को पवन गुप्ता को हार्ट अटैक हुआ था जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए फोर्टिस ले जाया गया था और वे वहां पर उपचारधीन थे।

News Archives

Latest News