कैच द रेन व अमृत सरोवर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

3 जुलाई।भारत सरकार में ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक देवेंद्र कुमार व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी रुड़की से वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के मिश्रा ने कैच द रेन व अमृत सरोवर योजना की समीक्षा जिला प्रसाशन व जल शक्ति विभाग ,ग्रामीण विकास विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ की। बैठक की आरंभ में जिलाधीश कुल्लू आशुतोष गर्ग ने मेहमानों का पारंपरिक शाल व टोपी भेंट कर स्वागत किया तथा जिले में विभिन योजनाओं के माध्यम से जल सरंक्षण व प्राकृतिक संसाधनों के सरंक्षण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

भारत सरकार की टीम द्वारा जिले में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा प्राकृतिक जल स्त्रोतों के सरंक्षण पर बल दिया तथा विभागों की योजनाओं में अभिसरण पर बल दिया ताकि अगली पीढ़ी को भी प्राकृतिक संसाधनों का पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अभी से हम सबको जल संरक्षण पर गंभीर होना पड़ेगा व यह कार्य स्थानीय जनता की भागीदारी से ही सम्भव है। टीम जुलाई तक जिला में चलाई जा रही स्कीमों का निरीक्षण भी करेगी। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सिरकेक, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग केआर कुल्लवी, जिला परियोजना अधिकारी सुरजीत सिंह ,वन मंडलाधिकारी कुल्लू व अन्य उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News