DNN सोलन (पूजा वर्मा)
इस बार शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्या में गायक हंसराज रघुवंशी, इंडियन आइडल कलाकार अंकुश भारद्वाज, कुमार साहिल, हेमंत शर्मा, पुलिस बैंड, हिमाचल के रीमिक्स किंग कुलदीप शर्मा व पंजाबी गायक काका अपने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दें कर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे । सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान एडीसी सोलन इकबाल जफर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले में कलाकारों के चयन के लिए समिति ने कोटेशन आमंत्रित की गई थी और इसी आधार पर कलाकारों का चयन किया गया है उन्होंने बताया कि इस बार शूलिनी मेले के तीन इस तीनों सेनाओं में हिमाचली कलाकारों को ज्यादा स्थान दिया गया है उन्होंने बताया कि इन कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकार जिनके ऑडिशन लिया गए थे और उनका चयन हुआ है वह भी अपने अपने कार्यक्रम मेले के दौरान प्रस्तुत करेंगे उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेहगल करेंगे और मुख्य अतिथि होंगे इसके अलावा खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया वशिष्ठ अतिथि होंगे जबकि पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप करेंगे इसी प्रकार से दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर शिरकत करेंगे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर उनके विधायक परमजीत सिंह पम्मी उपस्थित रहेंगे इसी दिन थोड़ा खेल भी आयोजित किया जाएगा और कुर्सियां भी होगी दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकार कुमार साहिल हेमंत शर्मा वह पुलिस बैंड की प्रस्तुति होगी अंतिम शासक संध्या पंजाबी गायक टाटा के नाम रहेगी और इसी दिन रीमिक्स किंग कुलदीप शर्मा भी अपनी प्रस्तुति देंगे उन्होंने बताया कि मेले के अंतिम दिन शहरी विकास नगर नियोजन मंत्री सुरेश भारद्वाज मुख्य अतिथि होंगे जबकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेहगल वशिष्ठ अतिथि रहेंगे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।















