DNN बद्दी
16 जून दून हल्के की पहाड़ी पंचायत ढकरियाणा के उपप्रधान बलबीर सिंह साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्ण सिंह ने बलबीर सिंह व साथियों का टोपी व पट्का पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी दून हल्के में भाजपा और कांग्रेस दोनों के गढ़ में सेंध लगा रही है। सैंकड़ों लोगों जहां आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं वहीं दून हल्के में आप ने जोरदार तरीके से दून हल्के की निचली व पहाड़ी पंचायतों में जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा है।
ढकरियाणा के उपप्रधान बलबीर सिंह के साथ मोहन सिंह, रामेश्वर व ईश्वर ने आप का दामन थामा। बलबीर सिंह ने दावा किया कि आने वाले समय में ढकरियाणा पंचायत के दर्जनों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। उपप्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि दून में भाजपा और कांग्रेस दोनों की दलों ने पहाड़ी पंचायतों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। वोट लेने के बाद दोबारा यहां जनप्रतिनिधियों के दर्शन नहीं होते विकास तो दूर की बात है।
दून के वरिष्ठ आप कार्यकर्ता स्वर्ण सिंह ने कहा कि पार्टी में शामिल सब कार्यकर्ताओं के पूरा अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप आम लोगों के हित के लिए काम करती है और आंगनबाड़ी, आशा व मिल डे मील वर्करों के लिए विशेष पॉलिसी लाई जाएगी। सरकार इन लोगों का शोषण कर रही है और कम पगार पर इनसे काम लिया जा रहा है। इन तो इन्हें कोई सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं और न ही इनको सरकार पक्का कर रही है। ऐसे में आगनबाड़ी, आशा व मिल डे मील वर्करों क ेलिए विशेष पॉलिसी लाई जाएगी। स्वर्ण सिंह ने कहा कि दून हल्के की जनता बदलाव चाहती और जिस रफ्तार से आप का कुनबा दून में मजबूत हो रहा है उससे साफ जाहिर है कि जनता इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों को नकार देगी।















