जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

06 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मशाला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घनियारा के छात्रों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय लक्ष्मी ने बच्चों को मौलिक कर्त्तव्यों, मौलिक अधिकारों, पोक्सो एक्ट, ड्रग एब्यूज के बारे में बताया।
रचिता वशिष्ट, अधिवक्ता ने लड़कियों से छेड़खानी, मोटर व्हीकल एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या, तथा रैगिंग विरोधी अधिनियम के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया।

Latest News