अवैध नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

26 अप्रैल । माजरा पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। दरअसल, भगवानपुर में नशीली दवा बेचने की शिकायत पुलिस थाना माजरा को मिली थी। इसके बाद कार्यकारी एसएचओ माजरा शिवानी मेहला व मुख्य आरक्षी अनिल तोमर ने भगवानपुर में छापेमारी की। जहां पुलिस ने ग्राम भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला कांशीपुर निवासी सलमान के घर से 532 कैप्सूल और 450 नशीली गोलियां बरामद की। इस दवाइयों का आरोपी कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर सका। लिहाजा, पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी बीर बहादुर ने की है।

Latest News