ग्राम पंचायत नारग विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

25 अप्रैल – जिला सिरमौर के विकासखंड पच्छाद की ग्राम पंचायत नारग में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आयोजन किया गया, जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर माधवी सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रही।
इस अवसर पर माधवी सिंह ने पंचायत वासियों को विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लोगों को बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता का फायदा अवश्य उठाएं।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लोगों को इस बारे में जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा कि समाज के कमज़ोर वर्गाे एवं पात्र व्यक्तियों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है। उन्होंने पंचायतवासियों को विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत करवाया। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गूगल प्ले स्टोर पर नालसा मोबाइल एप लांच किया गया। आम जनता इस एप के माध्यम से कानूनी सहायता के लिए आवेदन तथा निशुल्क सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Latest News