
DNN बद्दी
ज़िला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बद्दी के गुल्लरवाला से दो युवकों को 5.90 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ़्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को सूचना मिली थी कि गुल्लरवाला गांव में दो युवक चिट्टे की सप्लाई करते हैं जिस पर टीम ने युवकों के कमरे में छापा मारा और तलाशी के दौरान कमरे से 5.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया युवकों की पहचान अरुण ठाकुर निवासी बिलासपुर और मनदीप ठाकुर निवासी बिलासपुर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ बद्दी दयाराम ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ़्तार कर लिया है जिनके कमरे से 5.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है वह आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वह चिट्टे को बेचने के लिए या खुद सेवन करने के लिए लाए थे।
















