सिरमौर में किसानों के लिए चलाया जाएगा यह अभियान, जानिये क्या?

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

23 अप्रैल। जिला सिरमौर के किसानोंको किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ने के लिए किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियानचलाया जाएगा, यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार ने जिला स्तरीयसमन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होनेंबताया कि भारत सरकार ने किसानो को केसीसी सहित अन्य योजनाओं का लाभ देने केलिए 24 से 01 मई 2022 की अवधि के दौरान“किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी” विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया हैताकि भूमि तथा पशुपालन हेतु केसीसी जारी होने से वंचित हुये योग्य किसानो कोकिसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जा सके।उन्होनेंबताया की इस अभियान के दौरान बैंक बीसी तथा बैंक शाखाओं के माध्यम सेकिसानो को केसीसी प्रदान करने में सहयोग किया जावेगा। अभियान के प्रभावीक्रियान्वियन के लिए सभी बैंको व सहयोगी संस्थाोओं को अग्रणी जिला प्रबन्धककार्यालय के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होनें जिला के सभी किसानों से आह्वान कियाहै कि जो भी किसान अभी तक केसीसी की सुविधा से वंचित रह गए हैं, वे इस अभियानके तहत अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर केसीसी कार्ड बनवाएँ। बैठक में परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकासअभिकरण कल्याणी गुप्ता, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड गौरव शर्मा जिला अग्रणी बैंक सेराजीव कुमार, उपनिदेशक कृषि विभाग राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न बैंकों केअधिकारी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News