आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2022 निर्धारित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

18 अप्रैल। शिक्षा खण्ड सदर बिलासपुर के अंतर्गत 11 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं मे पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के रिक्त पदों पर सम्बंधित पाठशाला प्रबन्धन समिति के साथ अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जानी है। संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एनआर भाटिया ने ये जानकारी देते हुए कहा कि पटटा चनालग, नालग (लघट) डियारा, लखनपुर, वल्ह वुलाना, जंगल झलेडा, मण्डी मानवां, गसौड, जामला,सायर डोभा, दिग्थली पाठशालाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया होनी है। इन पदों पर आवेदनकर्ता अपने आवेदन पत्र संबंधित पाठशाला के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक के कार्यालय में दिनांक 27 अप्रैल 2022 तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों को स्वयं प्रमाणित करके और एक पासपोर्ट साईज का फोटो को लगा कर सम्बंधित पाठशाला प्रभारी के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए।

News Archives

Latest News