नालागढ़ उपमंडल में गेंहू खरीदने का पूर्व विधायक के एल ठाकुरया ने किया शुभारंभ,

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़( श्वेता भारद्वाज)

15 अप्रैल। उपमंडल में गेंहू खरीद के लिये विभाग ने गेहूं की खरीदआज से शुरू कर दी है। जिसका शुभारंभ नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर द्वारा किया गया, इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए नालागढ़ व मलपुर मे दो केन्द्र बनाए गए हैं। गत वर्ष पहली बार शुरू हुए खरीद केन्द्रों पर किसानोंं को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा था। विभाग इस बार किसानो को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। दोनों खरीद केन्द्रों पर जहां किसानो को बैठने के लिए विश्राम गृह बनाए गए जहां पंखे, आरओ वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है वहीं शौचालयोंं का भी प्रावधान किया गया है। बता दें कि गत वर्ष नालागढ़ की इंदिरा आनाज मंडी में खुली कृषि उपज मंडी द्वारा शुरू किए गए गेहूं खरीद केन्द्र में करीब 500 किसानों ने अपनी गेंहू की फसल बेची थी। कुल 16250 क्विंटल गेंहू इस खरीद केंद्र में किसानों से ली गई थी।

उल्लेखनीय है कि बीबीएन में गेहूं खरीद केंद्र न होने से यहां के किसान पंचकूला व पंजाब के रोपड़ स्थित आनाज मंडी में अपने गेहूं व अन्य फसलें बेचने को जाते थे, लेकिन गत वर्ष पंजाब की मंडियों में हिमाचल के गेहूं को खरीदने से इंकार कर दिया था, जिसके उपरांत नालागढ़ में ही गेंहू खरीद केंद्र खोलने की मांग ने जोर पकड़ा और बाद में यहां पर पहली मई से गेंहू की फसल खरीदनी आरंभ हो गई थी। केंद्र खुलने से किसान व्यापारियों के चंगुल में आने से बच गए थे और उन्हें उनकी फसलों का दाम भी मिला था। एपीएमसी के सचिव रविन्द्र शर्मा ने बताया कि एफसीआई द्वारा नालागढ़ व मलपुर में गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। इस वर्ष किसानो को अधिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई है।

News Archives

Latest News