दर्दनाक हादसा : जंगल की आग की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Himachal News Others Sirmaur

DNN शिलाई

04 अप्रैल। सिरमौर जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें जंगल की आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हादसा जिला के शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत मिल्लाह के विंडला गांव में सामने आया। बिंदला-दिग्वा के नंबरदार मदन सिंह के माध्यम से इस घटना की सूचना प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार बीर सिंह पुत्र संभर निवासी गांव विंडला आज प्रातः गांव के ही समीप जंगल में लगी आग से घासन, खेत में लहसुन व पानी की पाइप लाइन बचाने के लिए गया था। इसी बीच अचानक चली तेज हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बीर सिंह आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर बीर सिंह का अधजला शरीर जला पाया गया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया।
उधर पुलिस थाना शिलाई के थाना प्रभारी मस्तराम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News