कंडाघाट क्षेत्र में 3 अप्रैल, 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

02 अप्रैल हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल, 2022 को 33 के.वी कंडाघाट विद्युत लाईन की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत को बताया कि 03 अप्रैल, 2022 को कंडाघाट क्षेत्र के दोची, साधुपुल, चायल, हिन्नर, कुरगल, जनेडाघाट, वाकनाघाट, कैथलीघाट, शुंगल, बाशा, बीशा, डुमेहर, छावश तथा इसके आस-पास के क्षेत्र में दिन में 01.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News