नालागढ़ में बैठे क्रमिक अनशन पर स्वर्ण आयोग के सदस्य

Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़(श्वेता )
25 मार्च देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि स्वर्ण संगठन के सदस्य एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर अनशन पर बैठे है। उनका कहना है कि सरकार ने स्वर्ण आयोग के सदस्यों की नाजायज गिरफ्तारी हुई है। उसके विरोध में देवभूमि स्वर्ण संगठन दभोटा इकाई के अध्यक्ष जयपाल चंदेल और देवभूमि स्वर्ण संगठन के दून के अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर एवम उनके साथी अनशन पर बैठ गए है। देवभूमि स्वर्ण संगठन दभोटा इकाई के अध्यक्ष जयपाल चंदेल ने बताया कि शिमला में स्वर्ण आयोग के सदस्यों को बिना किसी बात के पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनकी गिरफ्तारी को नाजायज करार दिया है। उनका कहना है की उनकी मांग है कि आरक्षण खत्म किया जाए आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति को मध्यनजर रखते हुए होना चाहिए उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों को इसी प्रकार नजरंदाज करते है आने वाले समय में 2022 के चुनावों में दोनो सरकारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वहीं देवभूमि स्वर्ण संगठन दभोटा इकाई के महासचिव जिंदर पाल सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल नालागढ़ कार्यकर्म के लिए आरहे है स्वर्ण समाज उनके कार्यकर्म के दौरान किसी भी प्रकार का हष्टशेप नही करेगा लेकिन सरकार कोशिश करे की 26 मार्च से पहले उनकी मांग पूरी की जाए।एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया की इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करडिया गया है। कानून की उलंघना करने पर सकत कार्यवाही की जाएगी।

News Archives

Latest News