शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर 31 मार्च तक रहेंगे जिला कुल्लू के प्रवास पर

Kullu Others

DNN कुल्लू

22 मार्च।शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर जिला कुल्लू के 12 दिवसीय प्रवास पर हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री अपने प्रवास के तीसरे दिन  23 मार्च को प्रातः 11 बजे मनाली में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद दोपहर 12 बजे मनाली में बीजेपी मनाली मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी प्रकार 24 मार्च को प्रातः 11 बजे मनाली में जन समस्याएं सुनने के बाद 2 बजे खखनाल चचौली मेला तथा 4 बजे जगतसुख चचौली मेला के समापन समारोहों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
इसी प्रकार 25 मार्च को शिक्षा  मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर प्रातः 11 बजे नग्गर-झंासू सड़क का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। 2 बजे आलू ग्राउंड में नए स्तरोन्नत उच्च पाठशाला शलीण का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रवास के छठे दिन 26 मार्च को वह प्रातः 11 बजे राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी (लाहौल स्पिती) में नई शिक्षा नीति -2020 के तहत आयोजित किए जा रहे सेमीनार में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। 3 बजे त्रिलोकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण भी करेंगे। इसी दिन 4ः30 बजे उदयपुर में देवी मृृकुला के चरणों में शीश नवाने के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण करेंगे। 27 मार्च को प्रातः 11 बजे वह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़ द्वारा  समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम तथा इसी संस्थान के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 28 मार्च को शिक्षा मंत्री दोपहर बाद 12ः30 बजे कुल्लू स्थित परिधी गृृह में जन समस्याएं सुनने के बाद दोपहर बाद 2 बजे जिला कोर्ट बार रूम में जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ परस्पर बाचतीत करेंगे तथा सायं 4 बजे कुल्लू कार्निवाल समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। 29 मार्च को प्रातः 11 बजे वह मेहा उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण, 11ः15 बजे मेहा में हाल ही में स्तरोन्नत किए गए उच्च पाठशाला मेहा का शुभारंभ करने के बाद 2 बजे मेहा गांव में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
प्रवास के दसवें दिन 30 मार्च को शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर दोपहर 12ः30 बजे राजकीय संस्कृृत महाविद्यालय सुंदरनगर में संस्कृृत अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महाविद्यालीय सांस्कृृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृृत करेंगे। प्रवास के अंतिम दिन 31 मार्च को शिक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे मनाली में  तथा बाद दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस कुल्लू में लोगों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसी दिन सायं 3 बजे वह अप्पर घाटी छात्र संघ द्वारा कुल्लू स्थित कला केन्द्र में आयोजित किए जा रहे वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।

News Archives

Latest News