हिमाचल में गोलीकांड दो की मौत जांच में जुटी पुलिस

Crime Mandi

DNN मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के गोहर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाल्हड़ी में गोलीकांड के कारण दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि गोलीकांड किस कारण हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इन मामले में पुलिस जांच कर रही है। सारा घटनाक्रम बाल्हड़ी पंचायत के तहत आने वाले डुगांस गांव का है। घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। मरने वालों में 36 वर्षीय विशन लाल पुत्र खेम सिंह गांव सोमनाचन तहसील बालीचौकी और 45 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र सरण दास गांव डली ग्राम पंचायत बाल्हड़ी शामिल हैं। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार विशन लाल यहां अपने रिश्तेदारों के पास आया हुआ था। गोलीकांड की जानकारी मिलते ही एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री खुद घटनास्थल पर पहुंची हैं। वहीं गोहर थाना की टीम ने भी मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने गोलीकांड की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है और जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।

News Archives

Latest News