सोलन में भी खाटू श्याम मंदिर उत्सव मेला का धूमधाम से हुआ आगाज

Himachal News Others Solan

DNN सोलन( मोहन ठाकुर)
13 मार्च। सोलन में रविवार को खाटू श्याम की शोभायात्रा के साथ खाटू श्याम मन्दिर का उत्सव मेला का आगाज किया। रविवार सुबह सपरून से श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई व होली के रंगों के साथ पूरी धूमधाम के साथ मुरारी मार्केट तक पहुंची। इसके उपरांत मुरारी मार्केट में कीर्तन व भंडारे का भी अयोजन किया गया है। इस साल फागुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी,एकादशी और द्वादशी के दौरान मनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए सदस्य चन्दन लाल अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर श्री कृष्ण को समर्पित है और पांडव भाइयों में से दूसरे भीम के पोते बर्बरीक की कथा पर आधारित है। मेला और त्योहार बर्बरीक द्वारा किए गए बलिदान की याद में आयोजित किया जाता है। भीम के शक्तिशाली पोते और घटोत्कच के पुत्र, जिन्हे कौरवों के साथ गठबंधन करना पड़ा था। लेकिन कृष्ण नहीं चाहते थे कि ऐसा हो इसलिए उन्होंने बर्बरीक का सिर मांगा। युवा योद्धा तुरंत इसके लिए तैयार हो गया। कृष्ण ने बर्बरीक को आशीर्वाद दिया कि कलयुग में उनकी श्री कृष्ण की तरह पूजा की जाएगी।

News Archives