चार राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत पर डा. बिन्दल ने दी बधाई

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

10 मार्च। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को चारों खाने चित्त कर दिया है। पांच राज्यों में हुए चुनाव में चार राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है। भारत की आजादी के बाद के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कुल लड़ी गई सीटों का सात प्रतिशत हिस्सा भी कांग्रेस के खाते में नहीं गया।
डा. बिन्दल ने कहा कि जनता ने नरेन्द्र मोदी की विकास की नीतियों पर मोहर लगाई है और जाति के आधार पर बांट करके वोट लेने वाले राजनीतिक दलों को धूल चटाई है। राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और व्यक्ति सबसे अंत में इस सिद्धांत पर भाजपा कार्य कर रही है। अंतिम पायदान पर बैठा गरीब व्यक्ति अग्रिम पंक्ति में आगे बढ़े, उसकी सेवा करने के कार्य में जुटी है। भाजपा इन दोनों प्रमुख मुददों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
डा. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए समय आ गया है कि वह अपने परिवारवाद और स्वार्थ की नतियों से पीछे हटे और आत्म निरीक्षण करे। मोदी और योगी जी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत दर्ज की है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *