सिरमौर पुलिस ने चरस की खेप सहित दबोचा बाइक सवार, जांच में जुटी पुलिस

Crime Himachal News Sirmaur

DNN नाहन।

सिरमौर पुलिस लगातार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में अब जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने एक ओर नशा तस्कर को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 909 ग्राम चरस सहित एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।
दरअसल एसआईयू टीम सिरमौर ने एक गुप्त सूचना के आधार पर हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर गांव काकोग में नव्या होम स्टे के सामने ऊपर संगडाह से ददाहू की ओर आती हुई एक बाइक रोकी, तो बाइक पर सवार युवक के कब्जे से 909 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी युवक तहसील जुन्गा जिला शिमला का रहने वाला है। टीम ने यह कार्रवाई बीती देर रात अमल में लाई।
जिला के एसपी ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत संगडाह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की तफ्तीश जारी है।
बता दें कि 4 मार्च को भी जिला सिरमौर की SIU टीम ने रेणुका पुलिस थाना के अंतर्गत भी एक व्यक्ति से 1 किलो 453 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।

News Archives

Latest News