879 डिफाल्टरों की सूची तैयार 3 करोड़ वसूलेगी नगर निगम

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

सोलन नगर निगम जल्द ही ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने जा रही है जिसने लंबे समय से नगर निगम को टैक्स नहीं दिया है। नगर निगम ने सोलन शहर के 17 वार्ड से करीब 3 करोड़ 16 लाख 30 हजार 79 बतौर हाउस टैक्स लेने हैं। नगर निगम ने ऐसे करीब 879 डिफाल्टरों की सूची तैयार की है। इनमें सर्वाधिक डिफाल्टर वार्ड नंबर एक से हैं। जबकि वार्ड नंबर 4 में सबसे कम डिफाल्टर हैं। हाल ही में बने वार्ड नंबर 16 में कोई भी डिफाल्टर नहीं है।
जानकारी के अनुसार सोलन नगर निगम जल्दी प्रॉपर्टी टैक्स लगाने की तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में इस टैक्स को लगाने से पहले नगर निगम उन लोगों पर शिकंजा कसने जा रही है जिन्होंने लंबे समय से सोलन नगर निगम में हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया है। ऐसे 879 लोगों की सूची नगर निगम ने तैयार की है। जिन्होंने करीब 31630379 रुपए बतौर हाउस टैक्स नगर निगम को देने हैं। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी नगर निगम ने शुरू की है। पता चला है कि सोलन के वार्ड नंबर 1 में सर्वाधिक ऐसे लोग हैं, जिन्होंने नगर निगम में हाउस टैक्स लंबे समय से जमा नहीं करवाया है। वार्ड नंबर 1 में 200 लोगों ने नगर निगम में हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया है। इसी प्रकार से सोलन के वार्ड नंबर 2 में 62, वार्ड नंबर 3 में 64, वार्ड नंबर 4 में 11, वार्ड नंबर 5 में 52, वार्ड नंबर 6 में 63, वार्ड नंबर 7 में 40, वार्ड नंबर 8 में 26, वार्ड नंबर 9 में 28, वार्ड नंबर 10 में 30, वार्ड नंबर 11 में 16, वार्ड नंबर 12 में 100, वार्ड नंबर 13 में 25, वार्ड नंबर 14 में 69, वार्ड नंबर 14 में (सरकारी क्षेत्रों) में 38, वार्ड नंबर 15 में 27 व वार्ड नंबर 17 में 28 लोग ऐसे हैं जिन्होंने नगर निगम में लंबे समय से हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया है। ऐसे लोगों पर अब नगर निगम नया प्रॉपर्टी टैक्स लगाने से पहले शिकंजा कसने की तैयारियों में जुट गई है।

नगर निगम के कमिश्नर राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब 3 करोड़ 1630379 रुपए नगर निगम ने बतौर हाउस टैक्स वसूलने हैं और वर्तमान में 879 डिफाल्टर लोगों के लोगों द्वारा यह राशि अभी तक जमा नहीं करवाई गई है। जिनके खिलाफ अब नगर निगम नियमानुसार कार्यवाही करने की तैयारियों में लग गया है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में ऐसे लोगों की सूची समाचार पत्रों में भी जारी की जा सकती है।

News Archives