हिमाचल में एटीएम तोड़ने का किया प्रयास, पुलिस ने धरा आरोपी

Crime Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

26 फ़रवरी। राजधानी शिमला के उपनगर न्यू थाना के अंतर्गत खलीनी चौक पर लगे एटीएम में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति द्वारा एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस को इस बाबत सूचना मिली तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम सौरभ है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच जारी है। जिला शिमला पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Latest News