रामपुर में 1.97 करोड़ से बनेगी अनाज मंडी, सतपाल सत्ती ने किया भूमि पूजन

Himachal News Others Una
DNN ऊना
24 फरवरी। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रामपुर में अनाज मंडी का भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य आरंभ कराया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि अनाज मंडी का निर्माण 1.97 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा तथा यहां पर 45 लाख रुपए खर्च कर चारदीवारी का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया है।
सतपाल सिंह सत्ती ने रामपुर में अनाज मंडी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार जताते हुए कहा कि इससे ऊना विस क्षेत्र के किसानों को सुविधा मिलेगी। पहले यहां के किसान गेहूं, धान आदि बेचने के लिए पंजाब जाया करते थे लेकिन इस वर्ष धान की फसल तैयार होने तक अनाज मंडी बनाकर तैयार कर ली जाएगी और किसानों से धान की खरीद यहीं पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वां तटीयकरण परियोजना से हजारों एकड़ भूमि रिकलेम की गई है और यहां पर हजारों किसान परिवार हैं, जो खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। सत्ती ने कहा कि रामपुर मंडी का आने वाले समय में विस्तार किया जाएगा और यहां पर फूल मंडी भी शुरू की जा सकती है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार ने इतिहास में पहली बार प्रदेश के 7 अलग-अलग स्थानों पर मंडियां खोल कर फसल की खरीद की, जिससे प्रदेश के किसानों को लाभ मिला और उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए पंजाब नहीं जाना पड़ा।
इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, अमृत लाल भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, पार्षद उर्मिला चौधरी, हरमेश प्रभाकर, मीनाक्षी राणा, जनकराम खजांची, प्रधान सुमन कुमारी, मलकीयत सिंह, हरबंस सैणी, एपीएमसी सचिव भूपेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आज चैनलाइजेशन के निर्माण कार्य करेंगे भूमिपूजन छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती शुक्रवार को प्रातः 11 बजे सब्जी मंडी नाले की चैनलाइजेशन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

News Archives

Latest News