टारना रोड़ से महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कार्यालय सड़क को नो पार्किंग जोन

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

21 फरवरी। मंडी शहर में टारना रोड़ से महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कार्यालय की ओर की सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। यहां सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लोगों को होने वाली असुविधा से निजात दिलाने के लिए जिलादंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने इस सड़क नो पार्किंग जोन घोषित करने को लेकर अधिसूचना जारी की है।इससे पहले डीसी ने प्रारूप अधिसूचना जारी कर लोगों से नो पार्किंग जोन को लेकर आपत्तियां मंागी गई थीं, लेकिन लोगों से कोई आपत्ति प्राप्त न होने पर अब इस अधिसूचना को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Latest News