21 फरवरी को यहां विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

19 फरवरी। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी, 2022 को आवश्यक रख-रखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत नाहन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ने दी।उन्होंने कहा कि 21 फरवरी, 2022 को नाहन के कुछ क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक सोमवार को 11 केवी शंभूवाला फीडर में मरम्मत का कार्य किया जाना है जिसके कारण गांव शंभूवाला, बनकला, नेहरला, बोहलियो, सतीवाला, गाडाभुडी, रूखडी, मालोवाला, बडाबन, मातर-भेड़ों सहित आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News