मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 3 मार्च को आयोजित होगा साक्षात्कार

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन 19 फरवरी – जिला सिरमौर में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 3 मार्च 2022 को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन जी.एस.चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन उद्योग विभाग की वेबसाइट www.emerginghimachal.hp.gov.in पर कर सकते हैं तथा जिन आवेदकों ने अपना आवेदन कर दिया है वह 3 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में साक्षात्कार में भाग लेना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत उद्योग या सेवा क्षेत्र में उपक्रम स्थापित किए जा सकते हैं। इस स्कीम के तहत 1 करोड़ रुपए तक के प्रोजेक्ट मंजूर किए जा सकते हैं, जिसमें 25 से 35 लेकर प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जिला सिरमौर में 10.5 करोड़ रूपए सब्सिडी वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

News Archives

Latest News