विधिक जागरूकता शिविर 18-21 फरवरी को

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

17 फरवरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा 18 फरवरी, 2022 को कण्डाघाट विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ममलीग तथा सायरी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंशु चौधरी ने आज यहां दी।
अंशु चौधरी ने कहा कि यह विधिक जागरूकता शिविर ग्राम पंचायत ममलीग में दोपहर 12.00 बजे जबकि ग्राम पंचायत सायरी में दोपहर 2.00 बजे आयोजित किया जाएगा।

विधिक जागरूकता शिविर 21 फरवरी को
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा 21 फरवरी, 2022 को कुनिहार विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पलानिया तथा दानोघाट में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव अंशु चौधरी ने आज यहां दी।
अंशु चौधरी ने कहा कि विधिक जागरूकता शिविर ग्राम पंचायत पलानिया में दोपहर 12.00 बजे जबकि ग्राम पंचायत दानोघाट में दोपहर 2.00 बजे आयोजित किया जाएगा।

News Archives

Latest News