जिला न्यायलय परिसर बिलासपुर में 10 जनरी,2022 को रक्तदान शिविर होगा आयोजितः- विक्राम कौंडल

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

03 जनवरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर सचिव विक्रांत कांैडल ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकरी अध्यक्ष के निर्देशानुसार 10 जनरी,2022 को जिला न्यायलय परिसर बिलासपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्त दान एक महा दान है। आप अपना रक्त देकर लोगों की जान बचा सकते हैं और उन्हें मुश्किलों से उबार सकते हैं।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि रक्त दान शिविर में अपना रक्त देकर लोगों का जीवन बचाने मंे अपना सहयोग दें। रक्त दान शिविर का आयोजन जिला न्यायलय परिसर बिलासपुर में 10 जनवरी,2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। इस संबंध मे अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर के दूरभाष नम्बर 01978-221452 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News